फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 pillars and sloping slab on the east side of the railway crossing

रेलवे क्रासिंग के पूर्व की ओर 12 पिलर बनाकर ढाल दिया गया स्लैब

Mon, 12 Jul 2021 10:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 10:48 AM IST
सार

  • अब हाशिमपुर की ओर भी काम में आई तेजी, आठ पिलर्स तैयार, बाकी पर काम जारी

विज्ञापन
12 pillars and sloping slab on the east side of the railway crossing
prayagraj news : आरोबी - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद बख्शी बांध पर बनाए जा रहे उपरगामी सेतु के निर्माण में तेजी आई है। उपरगामी सेतु के अब तक 20 पिलर तैयार कर लिए गए हैं। प्रयागघाट और प्रयाग स्टेशन क्रासिंग के एक तरफ के हिस्से में स्लैब भी ढाल दिया गया है। जबकि, दूसरी तरफ हाशिमपुर की ओर आठ पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। बाकी पिलर बनाने का काम जारी है। उधर, क्रासिंग के पास रेलवे ने भी पिलर्स बनाने के लिए पाइल टेस्टिंग शुरू की है। रेलवे जल्दी ही पिलर बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि उपरगामी सेतु के लिए कुल 31 पिलर (रेलवे के तीन शामिल हैं) बनने हैं। इसमें से क्रासिंग के दोनों तरफ 20 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। क्रासिंग के पूर्व में सब्जी मंडी की तरफ कुल 12 पिलर बनाकर स्लैब ढाल दिया गया है। यह स्लैब दो सौ मीटर से अधिक लंबा है। जबकि, क्रासिंग के पश्चिम ओर यानी हाशिमपुर की ओर कुल 17 पिलर्स बनने हैं। इसमें से आठ पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। तीन पिलर पर कैप डाला जा रहा है। बाकी तैयार पिलर्स पर जल्दी ही कैप डाल दिया जाएगा। छह पिलर्स के लिए पाइल तैयार कर ली गई है। 
विज्ञापन


इस तरह से उपरगामी सेतु का काम कोरोना की दूसरी लहर के बाद काफी तेज हो गया है। उधर, क्रासिंग पर रेलवे को काम कराना है। रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर तीन पिलर्स बनाएगा। पिलर्स बनाने के लिए पाइल टेस्टिंग का काम कराया जा रहा है। पाइल टेस्टिंग के बाद पिलर की डिजाइन बनाकर काम बढ़ाया जाएगा। पाइल टेस्टिंग में रेलवे लोड का आंकलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के अवर अभियंता ने बीके सिंह ने बताया कि अनलॉक के बाद से उपरगामी सेतु के निर्माण में काफी तेजी आई है। क्रासिंग के पूर्व सब्जी मंडी की तरफ का काम थोड़ा बाकी है जबकि हाशिमपुर की तरफ काम चल रहा है। जुलाई के अंतिम दिनों तक सभी पिलर लगभग तैयार हो जाएंगे। उसके बाद स्लैब ढाल दिया जाएगा। रेलवे का काम पूरा होने के बाद स्लैब को रेलवे वाले हिस्से से जोड़ दिया जाएगा। इस काम होने में तकरीबन चार महीने का वक्त लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed