फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जार्ज टाउन -रामबाग में बिजली आपूर्ति ठप

जार्ज टाउन -रामबाग में बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 19 May 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
जार्ज टाउन -रामबाग में बिजली आपूर्ति ठप
जार्ज टाउन-रामबाग में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

क्रासर
करेली में केबल बाक्स में खराबी, जार्ज टाउन में जंफर जला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। ओवरलोडिंग के चलते शहर की बिजली आपूर्ति शनिवार को भी कई इलाकों में लड़खड़ा गई। जार्ज टाउन में दिन में कई बार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान हुए। रात करीब 10 बजे जंफर जलने से बत्ती गुल हो गई। उधर, रामबाग उपकेंद्र से भी ताबड़तोड़ ट्रिपिंग की वजह से बिजली संकट बना रहा। करेलाबाग व करेली उपकेंद्र से भी बिजली आपूूर्ति डावांडोल रही।

करेली उपकेंद्र का केबल बाक्स खराब होने के वजह से हर घंटे बाद ट्रिपिंग होती रही। जनता की शिकायत के बाद भी फाल्ट की मरम्मत नहीं कराई जा सकी। एक्सईएन एलपी चक्रवेदी ने बताया कि रविवार को हर हाल में केबल बाक्स बदलवा दिया जाएगा, ताकि करेली के लोगों को रमजान में बिजली सुचारु रूप से मिल सके। खुसरोबाग फीडर पर भी बिजली आपूर्ति कई बार बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह जार्ज टाउन इलाके में जंफर जलने से अमररनाथ मार्ग व मालवीय मार्ग के बड़े हिस्से की आपूर्ति रात को बाधित हो गई। करीब 1:30 घंटे बाद एसडीओ विजय तिवारी ने शिकायत मिलने के बाग रात्रिकालीन गैंग भेजकर फाल्ट की मरम्मत कराई। उधर रामबाग उपकेंद्र से आजाद नगर, साउथ मलाका क्षेत्र में भी ओवरलोडिंग से बिजली बार-बार ट्रिप होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed