{"_id":"5c09513dbdec22419e1f4cfe","slug":"11544114493-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार की जमानत पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार की जमानत पर सुनवाई टली
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक मुख्तार की जमानत पर सुनवाई टली
प्रयागराज। राम सिंह मौर्य हत्याकांड में विधायक मुख्तार अंसारी की तीसरी जमानत अर्जी पर 10 दिसंबर को सुनवाई होगी। इस मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी मगर विधायक के अधिवक्ता प्रमोद सिंह नीरज ने अदालत से कुछ और समय दिए जाने की मांग की गई। इसे स्वीकार करते हुए स्पेशल कोर्ट जज एमपीएमएल ने दस दिसंबर तक की मोहलत दी है।
घटना 19 मार्च 2010 की मऊ के दक्षिण टोला थाने की है। अभियोजन के अनुसार वादी गाड़ी से मोहम्मदाबाद की तरफ से मऊ आ रहा था कि जैसे ही एआरटीओ कार्यालय हकीकतपुर के पास पहुंचा था कि देखा उसके भाई की सफारी गाड़ी पर असलहे से लैस लोग फायरिंग कर रहे हैं। गाड़ी में बैठे राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे आरक्षी सतीश कुमार को गोली लगी थी। राम सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।