फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कुंभ के लिए तैयार है वायुसेना, इमरजेंसी में होगा फाफामऊ हवाईपट्टी का उपयोग

कुंभ के लिए तैयार है वायुसेना, इमरजेंसी में होगा फाफामऊ हवाईपट्टी का उपयोग

Wed, 26 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कुंभ के लिए तैयार है  वायुसेना, इमरजेंसी में होगा फाफामऊ  हवाईपट्टी  का  उपयोग
कुंभ के लिए वायुसेना तैयार, इमरजेंसी में होगा फाफामऊ हवाई पट्टी का उपयोग
विज्ञापन

0 सेना के लिए बहुुत उपयोगी सिद्ध होगा राफेल, कारगिल में भी हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक
0 सर्जिकल स्ट्राइक के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 28, 29 को मनेगा पराक्रम दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कुंभ मेले के दौरान अगर जिला प्रशासन को वायुसेना की जरूरत होगी तो वह 24 घंटे इसके लिए तैयार है। डीएम स्तर के अफसर अगर सिर्फ फोन पर ही वायुसेना से किसी भी तरह की मदद मांगते हैं तो फोर्स पूरी तरह से उनका सहयोग करेगी। कागजी कार्यवाही होती रहेगी। बुधवार को वायुसेना के मध्य वायुकमान मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय मानवीय सहायता तथा आपदा राहत कार्यशाला के मौके पर एयर वाइस मार्शल राजेश इस्सर ने ये बातें कहीं।

एयर वाइस मार्शल ने कहा कि कुंभ की वजह से ही अप्रैल माह में फाफामऊ स्थित हवाई पट्टी की भी मरम्मत करवाकर वहां सी-130 एयर क्राफ्ट उतारा गया था। उनके मुताबिक कुंभ के दौरान इमरजेंसी में इस हवाई पट्टी का उपयोग वायुसेना कर सकती है। राफेल डील के सवाल केे जवाब में कहा कि यह लड़ाकू विमान बहुत ही बढ़िया है। भारतीय सेना में इसके आ जाने के बाद हमारी ताकत पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। एयरफोर्स ने इसे बढ़िया विमान माना है। एफ-35 के बाद यह विश्व के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों में शामिल है। इसके आने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन भी भारत को आंख नहीं दिखा सकेंगे। एयर वाइस मार्शल ने कहा मध्य वायु कमान दो वर्ष पूर्व की गई सर्जिकल स्ट्राइक को पराक्रम दिवस के रूप में मना रही है। हालांकि, कारगिल युद्ध के दौरान भी भारतीय फौज ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। मध्य वायु कमान में 28 एवं 29 सितंबर को आयोेजित पराक्रम दिवस के मौके पर शहर के तमाम स्कूली बच्चों के साथ आम शहरियों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान एयर शो भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed