{"_id":"5b3bdafe4f1c1b93288b46bd","slug":"11530649342-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज से बादलों की लुकाछिपी, उमस बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज से बादलों की लुकाछिपी, उमस बढ़ी
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज से बादलों की लुकाछिपी, उमस बढ़ी
-फिर बढ़ने लगा पारा, नमी का बढ़ा स्तर कराएगा बारिश
इलाहाबाद। मंगलवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल दिन भर जारी रहा। शाम को चली तेज दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाओं का जोर भी बादलों को नहीं पिघला सका। उमस परेशान करती रही और काले-काले बदरा सिर्फ तरसाते रहे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नमी के उच्चतम स्तर पर आ जाने से बारिश की संभावना बनी है। बुधवार को झमाझम बारिश के आसार हैं।
बादलों के बीच झांक रहे सूरज ने तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा कर दिया। हवाएं चलीं तो बादल बिखर गए। कई बार लगा कि अब बारिश होगी लेकिन स्थिति ऐसी बनी कि बौछारें भी नहीं पड़ीं। इस कारण उमस ने परेशान किया। शाम को एक बार लगा कि बादल अब बरसेंगे लेकिन हवाओं ने मौसम बनाए बादलों को छिटका दिया। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक मानसून सक्रिय है, हवाएं काम बिगाड़ रही हैं। इस बीच आर्द्रता के साथ तापमान का बढ़ना अच्छी बरसात का संकेत हैं। बुधवार को ठीक ठाक बारिश के आसार हैं। यह क्रम मंगलवार रात भी शुरू हो सकता है।