फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीकाकरण की भ्रांतियां दूर करने को प्रशिक्षण

टीकाकरण की भ्रांतियां दूर करने को प्रशिक्षण

Wed, 04 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
टीकाकरण की भ्रांतियां दूर करने को प्रशिक्षण
टीकाकरण की भ्रांतियां दूर करने को प्रशिक्षण
विज्ञापन

इलाहाबाद। शहरीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने और नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को बेली अस्पताल स्थित आशा ट्रेनिंग सेंटर में ब्रिज कार्यक्रम के तहत आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन प्रशिक्षण में दारागंज, बेली, सुलेम सराय की आशाएं आंगनबाड़ी व एएनएम ने प्रतिभाग किया। उन्हें बताया गया कि भ्रांतियों को दूर कर टीकाकरण को बढ़ावा देने की योजना पर कार्य करें।
राष्ट्रय शहरीय स्वास्थ्य मिशन के जिला शहरी समन्वयक हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि समाज में टीकाकरण से संबंधित बाधाओं और लोगों की आवश्यकताओं को समझने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत कार्यक्रम में प्रभावी लोगों को शामिल करना, बातचीत के लिए उपयुक्त गतिविधियों का इस्तेमाल करना, टीकाकरण के बारे में लोगों में उत्पन्न भ्रंातियों को दूर करने के संबंध में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर एसीएमओ
विज्ञापन

डॉ. अनिल संथानी, ट्रेनर डॉ. अनुपम द्विवेदी, विजय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
--------------------
सड़क पर डेढ़ महीने से बह रहा गंदा पानी
इलाहाबाद। रसूलाबाद में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से बिछाई गई सीवर लाइन का एक चैंबर चोक हो गया है। यहां सड़क पर 45 दिन से गंदा पानी बह रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस अव्यवस्था से लोगों को राह चलना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में पार्षद मुकुंद तिवारी ने मंगलवार को तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर समस्या का निराकरण कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed