फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरआरबी के परीक्षार्थी देख सकेंगे अंकपत्र

आरआरबी के परीक्षार्थी देख सकेंगे अंकपत्र

Fri, 06 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आरआरबी के परीक्षार्थी देख सकेंगे अंकपत्र
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000

आरआरबी के परीक्षार्थी देख सकेंगे अंकपत्र
0 कट ऑफ मार्क्स के बारे में भी दी जाएगी जानकारी
0 ग्रुप सी और डी के 90 हजार पदों की भर्ती परीक्षा से होगी शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रशासन रेलवे की तमाम भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देने जा रहा है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनका अंकपत्र दिखाने की तैयारी शुरू की है। रेलवे बोर्ड स्तर पर इसका मंथन चल रहा है। इस बार ग्रुप सी और ग्रुप डी के 90 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा से यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।

लंबे समय से रेलवे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी शिकायत करते आ रहे हैं कि परीक्षा का जब रिजल्ट आए तो उन्हें अंकपत्र मुहैया कराया जाए। इसके अलावा परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स भी परीक्षार्थियों को बताया जाए। इस संबंध में इलाहाबाद समेत देश के सभी रेलवे भर्ती बोर्ड पर सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत ढेरों आवेदन भी आते हैं। लगातार मिल रही इन शिकायतों को देखते हुए बोर्ड स्तर पर अब मंथन किया कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स एवं उनके अंकपत्र चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाए। सूत्रों के मुताबिक व्यवस्था कुछ ऐसी ही रहेगी कि परीक्षार्थियों के ई-मेल आईडी पर ही उनके अंकपत्र मुहैया करा दिए जाए। पिछले वर्ष नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) की परीक्षा में सभी आरआरबी ने परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका एवं प्रश्नों के सही उत्तर की सूची जारी की थी। इस व्यवस्था पर तमाम अभ्यर्थियों ने आरटीआई के माध्यम से कट ऑफ मार्क्स पूछे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed