{"_id":"5d0e7dc08ebc3e5cf86915bf","slug":"112-candidate-passed-in-written-exam-of-teacher-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा में 112 अभ्यर्थी हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा में 112 अभ्यर्थी हुए सफल
Sun, 23 Jun 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या 47 के तहत तीन विषयों कृषि वनस्पति, पादप रोग एवं कीट विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। लिखित परीक्षा में 112 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने परीक्षा परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। तीनों विषयों में ओबीसी के कटऑफ अंक सामान्य वर्ग से अधिक हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के अशासकीय कॉलेज में कृषि वनस्पति विषय के पांच पदों (सामान्य तीन, ओबीसी एक, एससी/एसटी वर्ग एक) पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में 157 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 83 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से सामान्य वर्ग के 16 अभ्यर्थियों, ओबीसी वर्ग के छह और एससी/एसटी वर्ग के पांच अभ्यर्थियों को सफल घोषित करते हुए इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्टेड किया गया है। सामान्य वर्ग का कटऑफ 105.05, ओबीसी वर्ग का कटऑफ 125.25 और एससी/एसटी वर्ग का कटऑफ 107.07 अंक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, पादप रोग विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के सात पदों पर भर्ती के लिए 146 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 82 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सात पदों में सामान्य के चार, ओबीसी का एक और एससी/एसटी वर्ग के दो पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा में 35 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिनमें सामान्य वर्ग के 20 अभ्यर्थी (कटऑफ अंक 133.33), ओबीसी के पांच अभ्यर्थी (कटऑफ अंक 141.41) एवं एससी/एसटी वर्ग के 10 अभ्यर्थी (कटऑफ अंक 119.19) शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर कीट विज्ञान के 10 पदों (सामान्य वर्ग के सात, ओबीसी एक, एससी/एसटी वर्ग के दो पद) पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में 175 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 93 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 50 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, जिनमें सामान्य वर्ग के 35, ओबीसी के पांच और एससी/एसटी वर्ग के 10 अभ्यर्थी शामिल हैं। सामान्य वर्ग का कटऑफ 120.41 अंक, ओबीसी का कटऑफ अंक 148.98 अंक और एससी/एसटी वर्ग का कटऑफ 114.29 अंक निर्धारित किया गया है।