{"_id":"5c13d2e6bdec2256f0119b6a","slug":"111544803046-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम करेंगे गंगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम करेंगे गंगा पूजन
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखाड़ा परिषद के साथ
प्रधानमंत्री करेंगे गंगा पूजन
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रयागराज आगमन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सदस्यों के साथ कुंभ मेले की कुशलता के लिए गंगा पूजन करेंगे, साथ ही गंगा की आरती भी उतारेंगे। आरती-पूजन में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के अतिरिक्त सभी तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने उक्त आशय की जानकारी दी। कहा, प्रधानमंत्री बडे़ हनुमान जी का दर्शन-पूजन भी कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को मेला क्षेत्र और शहर में चल रहे कार्यों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दिसंबर के अंत तक सभी कार्य पूरे करा दिए जाएंगे।