फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पहले पेज की खबर

पहले पेज की खबर

Mon, 12 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पहले पेज की खबर
बेकाबू ट्रेलर ने युवक समेत
विज्ञापन

ममेरी बहन को रौंदा, मौत
साथ रहा बालक गंभीर रूप से जख्मी, प्रयागराज रेफर
बाइक सवार ने नहीं लगाया था हेलमेट, प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/राजगढ़। नगर कोतवाली इलाके में सोमवार को बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार युवक और उसकी ममेरी बहन को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई, जबकि साथ रहा बालक जख्मी हो गया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
नगर कोतवाली के भीलमपुर निवासी रामकुमार का बेटा आदित्य (8) दिवाली पर अपने ननिहाल मानधाता थाना क्षेत्र के पूरे घनश्याम गया था। सोमवार को उसे घर पहुंचाने के लिए मौसी बिटान (18) पुत्री मनीराम ने अपनी बुआ के बेटे फूलचंद्र (20) पुत्र रमेश निवासी खरवई को बुलाया था। रमेश के आने के बाद बिटान अपनी बहन के बेटे आदित्य को लेकर भीलमपुर के लिए चल पड़ी। नगर कोतवाली के रतीपुर के पास सामने से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सभी सड़क पर गिर पड़े और वाहन का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोग घायलों को जिला अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने बिटान व फूलचंद्र को मृत घोषित कर दिया। आदित्य की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट------
पांच बहनों में सबसे छोटी थी बिटान
मानधाता थाना क्षेत्र के पूरे घनश्याम निवासी मनीराम की पांच बेटियों में बिटान सबसे छोटी थी। वह एक भाई व चार बहनों की दुलारी थी। बहन से बातचीत होने के बाद वह आदित्य को घर पहुंचाने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
खरवई में मचा कोहराम
मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई निवासी फूलचंद्र बहन व भाई में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। छोटी बहन नीतू व भाई राज का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed