{"_id":"5a663e134f1c1b86268b5c5a","slug":"111516650003-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच में फंसेगा आरओ-एआरओ का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच में फंसेगा आरओ-एआरओ का परिणाम
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई जांच में फंसेगा आरओ-एआरओ का परिणाम
0 पेपर आउट होने के मामले में सीबीसीआईडी कर रही जांच
0 दो लाख 32 हजार अभ्यर्थियों को रिजल्ट आने का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
आरओ-एसआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2016 के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही। पेपर आउट होने के विवाद में सीबीसीआईडी मामले की जांच कर रही है। अब सीबीआई उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की जांच शुरू करने जा रही है। आयोग की जिन भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोप लगते रहे हैं, उनमें आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2016 भी शामिल है।
आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2016 को किया गया था, जिसमें दो लाख 32 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 361 पदों के लिए दो पालियों में परीक्षा हुई थी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में हिंदी का पेपर आया था। पहला पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। बाद में दूसरे पेपर के आउट होने के साक्ष्य भी सामने आए थे। आयोग ने अपने स्तर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। न्यायालय के आदेश में मुकदमा लिखा गया था। शुरुआत में जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। बाद में योगी सरकार ने यह जांच सीबीसीआईडी के हवाले कर दी। सीबीसीआई अब भी इसकी जांच कर रही है।
आयोग के अफसर सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है ताकि रिपोर्ट आने के बाद लंबित परिणाम घोषित कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके लेकिन अब सीबीआई जांच शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा भी सीबीआई जांच के दायरे में आएगी। ऐसे में सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद अब बहुत कम रह गई है। अगर सीबीआई जांच भी लंबी चली तो यह परिणाम अटका रह जाएगा और लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में फंसा रह जाएगा।