फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेलवे फाटक पर अब सादी वर्दी में तैनात होंगे जवान

रेलवे फाटक पर अब सादी वर्दी में तैनात होंगे जवान

Mon, 09 Oct 2017 09:15 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर अब सादी वर्दी में तैनात होंगे जवान
रेलवे फाटक पर अब सादी वर्दी में खड़ी होगी आरपीएफ
विज्ञापन

बंद फाटक पार करने पर 600 रुपये का जुर्माना लिए जाने का है प्रावधान
सभी मानव रहित रेल फाटकों के पूर्व बनाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बंद रेल फाटक को पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन एक नया कदम उठाने जा रहा है। एनसीआर प्रशासन ने तय किया है कि ऐसे रेल फाटक जहां से अवैध रूप से बालू और जानवरों की आवाजाही आदि होती है वहां आरपीएफ के जवान सादी वर्दी में तैनात रहेंगे। इस दौरान गेट तोड़ने वाले एवं बंद फाटक पार करने वाले लोगों से मौके पर जुर्माना लेने की भी कार्रवाई की जाएगी।

एनसीआर के इलाहाबाद, आगरा, झांसी मंडल के रेल फाटकों पर अभी हाल ही ऐसी दुर्घटनाएं हुई जिसका सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ा है। पिछले दिनों कानपुर के पास एक बंद फाटक को ट्राली रिक्शा चालक पार कर रहा था। ट्रेन के अचानक आ जाने से चालक अपना रिक्शा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस तरह के वाकये को रोकने के लिए सोमवार को एनसीआर मुख्यालय में महाप्रबंधक एमसी चौहान के नेतृत्व में संरक्षा और समय पालन को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से महाप्रबंधक ने इलाहाबाद, आगरा एवं झांसी के डीआरएम एवं अन्य अफसरों को संबोधित किया। उन्होंने गेट मित्रों की तैनाती पर बल दिया। साथ ही मानव रहित रेल फाटकों के पूर्व स्पीड ब्रेकर बनाने की भी बात कही। जीएम ने निर्देश दिया कि सभी डीआरएम अपने मंडल के रेलवे ट्रैक पर ‘जीरो मिसिंग फिटिंग’ को सुनिश्चित कर प्रमाणित करें। आरपीएफ के इंटलीजेंस नेटवर्क को मजबूत करने का भी निर्देश जीएम ने दिया। कहा कि खतरे वाले गेटों की पहचान की जाए। खासतौर से ऐसे गेट जहां से अवैध रूप से बालू और जानवरों आदि की ज्यादा आवाजाही है। ऐसे फाटकों को चिह्नित करने के साथ वहां सादे कपड़े में ये जवान वहां तैनात रहें। अगर कोई बंद फाटक पार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बता दें कि बंद रेल फाटक को पार करने पर रेलवे द्वारा 600 रुपये का जुर्माना लिए जाने का प्रावधान है। बैठक में रेलवे के सिगनलों की दिन एवं रात के वक्त दृश्यता की जांच करने का निर्देश सिगनल साइटिंग कमेटी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed