फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   110 tube wells did not work due to lack of electricity, people wandering for water

बिजली न मिलने से नहीं चले 110 नलकूप, पानी के लिए भटकते रहे लोग

Tue, 06 Oct 2020 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Oct 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
110 tube wells did not work due to lack of electricity, people wandering for water
बिजली नहीं आने से ठप पड़े नलकूप - फोटो : अमर उजाला

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से सोमवार को आधे शहर की बिजली का गुल होना पानी की किल्लत का कारण बना। शहर में बिना बिजली के करीब 110 छोटे- बड़े नलकूप नहीं चलाए जा सके। सुबह तो किसी तरह काम चल गया लेकिन दोपहर होते-होते लोग बाल्टी डिब्बा लेकर भटकने लगे। हर तरफ से टैंकर की मांग की जाने लगी, लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह से शाम तक करीब 100 टैंकर पानी बारी-बारी से भेजा गया। टैंकरों से भेजा गया पानी भी लोगों की जरूरत पूरी नहीं कर सका। करेलाबाग इलाके में रोज की तरह दस टैंकरों से जलापूर्ति की गई। 

विज्ञापन

110 tube wells did not work due to lack of electricity, people wandering for water
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जोन तीन के मम्फोर्डगंज, बेली, सलोरी, चांदमारी इलाके सहित कई स्थानों पर बिना बिजली के 29 नलकूप नहीं चलाए  जा सके। सुबह जहां नलकूप चले वहां लोग रोज की तरह पानी नहीं भर पाए। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सुबह समय से पहले नकलूप बंद हुए तो शाम को मोटर चली ही नहीं। रात दस बजे तक मिली सूचना के मुताबिक शहर भर में 110 नलकूप बिजली न मिलने से ठप रहे।

इसी तरह दारागंज, अलोपीबाग, बाई का बाग, अटाला, कल्याणी देवी, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, बेनीगंज, अटाला समेत अन्य इलाकों में नलकूप ठप रहे। लोग पानी के लिए परेशान रहे। शिकायत पर जलकल विभाग ने अपने सभी 50 टैंकरों को प्रभावित स्थानों पर भेजा लेकिन दोबारा टैंकर भेजने के बाद भी पानी की किल्लत बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

110 tube wells did not work due to lack of electricity, people wandering for water
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जलकल विभाग के अफसरों के मुताबिक कई स्थानों पर सुबह तो अन्य इलाकों में शाम को बिजली न होने पंप नहीं चले। कई ओवरहेड टैंक भी नहीं भरे जा सके। सोमवार को दिन भर पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। बिजली 
मिली तो मंगलवार सुबह जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। 

बोतल बंद पानी के लिए रही मारामारी

शहर में घरेलू कार्यों के लिए ही नहीं पीने के पानी के लिए लोग भटकते रहे। दोपहर बाद लोगों ने एक नहीं 20-20 लीटर की तीन से पांच बोतलें खरीदीं। जोन तीन के मम्फोर्डगंज, सलोरी समेत कई मोहल्लों में बोतल बंद पानी के लिए मारामारी मची रही। लोग घरेलू इस्तेमाल के लिए ठंड़ा पानी खरीदने से नहीं हिचके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed