{"_id":"5cc5fa5ebdec22074407ca8b","slug":"101556478558-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी सभा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी सभा आज
विज्ञापन

0 सेवा समिति रामबाग में शाम चार बजे शुरू होगी सभा
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य अमित शाह सोमवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज के मैदान में वह पार्टी प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी एवं केशरी देवी पटेल के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं सिद्धार्थनाथ सिंह भी शिरकत करेंगे। अमित शाह की चुनावी सभा को लेकर रविवार को दिन भर भाजपाई तैयारियों में जुटे रहे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभा स्थल का मुआयना भी किया। बताया जा रहा है कि अमित शाह दिन में 3.40 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे रामबाग आएंगे। रामबाग में सभा शाम चार बजे के आसपास शुरू हो जाएगी। सभा के बाद अमित शाह पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। प्रयागराज से ही अमित शाह जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव और रीता जोशी के मीडिया प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि अमित शाह की चुनावी सभा में जिले के सभी भाजपा विधायक भी मौजूद रहेंगे।