फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्कूल से लौट रही छात्र का शोहदे ने हाथ पकड़ा

स्कूल से लौट रही छात्र का शोहदे ने हाथ पकड़ा

Thu, 21 Feb 2019 07:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही छात्र का शोहदे ने हाथ पकड़ा
स्कूल से घर लौट रही छात्रा का मनचले ने पकड़ा हाथ
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने दी पुलिस को तहरीर, आरोपी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
बीरापुर। स्कूल व कोचिंग संस्थानों में आने जाने के चक्त छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को भी स्कूल से घर लौट रही छात्रा का मनचले ने हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर धमकाया। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि लोगों के दबाव में सुलह समझौते का प्रयास थाने के बाहर चल रहा था।

रानीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा गुरुवार दोपहर कॉलेज से घर लौट रही थी। सुनसान स्थान देख मनचले ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा विरोध करने लगी, तो उसे धमकाने लगा। रोते हुए छात्रा अपने घर पहुंची। परिवार के लोगों ने छात्रा की आपबीती सुनने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी लेकिन बाद में कुछ लोग सुलह समझौते का दबाव बनाने लगे। जिसे लेकर पंचायत चल रही है। एसओ रानीगंज ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी। पंचायत की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed