फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ड्राइवर को बेहोश कर लूटा घी से भरा ट्रक

ड्राइवर को बेहोश कर लूटा घी से भरा ट्रक

Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर को बेहोश कर लूटा घी से भरा ट्रक
ड्राइवर को बेहोश कर लूटा घी से भरा ट्रक
विज्ञापन


हण्डिया। कानपुर से ट्रक में करीब 15 टन डालडा घी लादकर वाराणसी जा रहे एक ट्रक को बदमाशों ने ड्राइवरों को बेहोश करके लूट लिया। होश में आने पर ड्राइवर ने हण्डिया थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कानपुर निवासी आदित्य शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर से 15 टन डालडा घी लादकर वाराणसी के लिए निकला था। उसके साथ कोई भी हेल्पर नहीं था। इस पर उसके एक जानने वाले ने हेल्पर दिलाने की बात कही और कोखराज टोल प्लाजा के पास मिलने को कहा। आदित्य के मुताबिक टोल प्लाजा पर उसने हेल्पर को बिठा लिया। जब वह उतरांव के पयागीपुर के पास पहुंचा तभी हेल्पर ने लघुशंका करने की बात कहते हुए ट्रक रूकवा दिया। उसके लघुशंका के लिए जाने के बाद वह गाड़ी का शीशा साफ करने लगा तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे। उसके इंकार करने पर कालर पकड़कर दोनों ने नीचे घसीट लिया और कोई नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद उसे कुछ भी होश नहीं आया। शाम करीब साढ़े छह बजे उसे होश आया तब ट्रक वहां नहीं था। हेल्पर भी वहां से गायब था। बदमाशों ने उसकी जेब से रुपये और मोबाइल भी निकाल लिए थे। राहगीरों से रास्ता पूछते हुए हण्डिया थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे अपने थाने का मामला न बताकर पल्ला झाड़ लिया और उतरांव भेज दिया। देर-रात को ड्राइवर की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। वहीं, उतरांव इंस्पेक्टर का कहना है ड्राइवर के बयान में कई बातें विरोधाभासी हैं, जिससे प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। फिलहाल ड्राइवर के बयान के मुताबिक जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed