फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद ऑफलाइन जमा हुई फीस

ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद ऑफलाइन जमा हुई फीस

Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद ऑफलाइन जमा हुई फीस

विज्ञापन
इविवि में प्रवेश के लिए ऑफलाइन जमा हुआ शुल्क
0 ऑनलाइन शुल्क जमा होने में आ रही बाधा, आज से सुधार की उम्मीद
0 बीएससी में 60, बीकॉम में 113 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन
इलाहाबाद, 24 जुलाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन काउंसिलिंग तो शुरू हो गई लेकिन ऑनलाइन शुल्क जमा किए जाने में लगातार दूसरे दिन भी बाधा आई। ऐसे में बीएससी मैथ्स और बीकॉम में प्रवेश के लिए अभिलेखों का सत्यापन कराने प्रवेश भवन पहुंचे छात्रों से ऑफलाइन शुल्क जमा कराया गया। इविवि प्रशासन के अफसरों और संबंधित बैंक के प्रतिनिधियों के बीच इस मसले पर शनिवार को भी वार्ता हुई। बैंक के प्रतिनिधियों ने रविवार से स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई है। फिलहाल अभ्यर्थियों की समस्या को देखते हुए इविवि प्रशासन ने ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन शुल्क भी जमा कराए जाने का निर्णय लिया है।
इविवि के प्रवेश भवन में शुक्रवार को बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने अभिलेखों का सत्यापन कराया था लेकिन ऑनलाइन शुल्क जमा न होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। शनिवार को बीए मैथ्स में प्रवेश के लिए अनारक्षित और एसटी वर्ग के 62 अभ्यर्थियों और बीकॉम में अनारक्षित वर्ग में 101 और एसटी वर्ग में 11 अभ्यर्थियों ने अभिलेखों का सत्यापन कराया। बैंकिंग नेटवर्क ठीक से काम न करने के कारण इन अभ्यर्थियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन शुल्क जमा करने में आ रही बाधा को देखते हुए इविवि प्रशासन ने इन अभ्यर्थियों से ऑफलाइन शुल्क जमा किया। साथ ही आगे भी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन शुल्क जमा कराए जाने का निर्णय लिया। अभ्यर्थी चाहें तो ऑफलाइन शुल्क भी जमा कर सकते हैं। रविवार, आठ जुलाई को बीएससी बायो और बीकॉम में प्रवेश के लिए अभिलेखों का सत्यापन होगा। बीएससी बायो में अनारक्षित एवं एसटी वर्ग और बीकॉम में ओबीसी एवं एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को अभिलेखों के सत्यापन के बुलाया गया है।
विज्ञापन

00
एसएस खन्ना में कल जारी होगी मेरिट सूची
- एसएस खन्नार महिला महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की मेरिट सूची महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की मेरिट सूची सोमवार, नौ जुलाई को जारी की जाएगी। मेरिट सूची अपराह्नन एक बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed