{"_id":"5b3d07254f1c1bc3248b4733","slug":"101530726181-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल साहब! हमारी शादी करा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल साहब! हमारी शादी करा दो
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शादी कराने के लिए बुधवार को प्रेमी युगल कोतवाली पहुंचे। कोतवाल से मिन्नतें कीं, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कहा, शादी कराना पुलिस का काम नहीं है। इसके बाद भी मदद की आस में प्रेमी युगल कोतवाली में बैठे रहे।
नगर कोतवाली के सिविल लाइन के रहने वाले एक युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती पर दिल आ गया। युवती इलाहाबाद की रहने वाली है। इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को भी हो गई। परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन दोनों विवाह करने की जिद ठाने हुए हैं। मंगलवार को भी प्रेमी युगल अपनी समस्या लेकर कोतवाली पहुंचे थे, लेकिन बात नहीं बनी।
बुधवार को फिर प्रेमी युगल कोतवाली पहुंचे। शहर कोतवाल से मिन्नतें करते हुए दोनों ने शादी कराने की गुहार लगाई। परिवार वालों के बारे में कोतवाल ने जानकारी ली। पता चला कि परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हैं। इसके कारण वह पुलिस की मदद लेने पहुंचे हैं। शहर कोतवाल ने दोनों को समझाते हुए कहा कि शादी कराना पुलिस का काम नहीं है। यदि शादी के दौरान कोई अड़चन आ रही हो तो वह मामले को देखेंगे। इसके बावजूद प्रेमी युगल मदद की आस लिए कोतवाली में ही डटे रहे। बाद में पुलिस ने दोनों को समझाकर उनके घर भेज दिया।