फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपी टीईटी का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित-FIRST PAGE

यूपी टीईटी का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित-FIRST PAGE

Thu, 03 May 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
यूपी टीईटी का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित-FIRST PAGE
यूपी टीईटी-2017 का रिजल्ट जारी
विज्ञापन

68500 शिक्षक भर्ती का रास्त साफ

52423 अभ्यर्थी सफल, परिणाम 08 मई तक वेबसाइट पर रहेगा उपलब्ध
दो अंकों का ग्रेस मिलने पर सफल अभ्यर्थियों की संख्या में 4423 का इजाफा

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2017 का संशोधित परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया है। इसमें 52423 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। न्यायालय के आदेश के क्रम में दो अंकों का ग्रेस मिलने पर सफल अभ्यर्थियों की संख्या में 4423 का इजाफा हुआ है। इस प्रक्रिया के दौरान पूर्व के परिणाम में शामिल किसी भी पास अभ्यर्थी को फूेल नहीं किया गया है। अब इस परिणाम के घोषित होने के साथ ही 68500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में यह परीक्षा 25 मई को संपन्न कराई जानी है। संबंधित अधिकारी टीईटी के संशोधित परिणाम को इसी से जोड़कर देख रहे हैं। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत दे रहे हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक अभ्यर्थी अपना संशोधित परीक्षा परिणाम वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in के माध्यम से अनुक्रमांक भरकर देख सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है। यह परीक्षा परिणाम उक्त वेबसाइट पर 08 मई 2018 को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में पंजीकृत 349192 अभ्यर्थियों में से 276636 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा का परिणाम पहले 15 दिसंबर 2017 को जारी किया गया था। लेकिन कुछ सवालों को लेकर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल होने पर 6 मार्च 2018 को परिणाम निरस्त कर दिया था। न्यायालय ने फिर से परिणाम जारी करने को कहा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष अपील दाखिल हुई थी। इसमें जारी आदेश दिनांक 17 अप्रैल 2018 के क्रम में संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed