{"_id":"5a85eeda4f1c1ba1268ba8f5","slug":"101518726874-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में जल्द जारी होगा प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में जल्द जारी होगा प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह जारी हो सकता है प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
0 तैयार किया जा रहा ब्रोशर, एजेंसी के चयन का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा का अगले माह जारी किया जा सकता है। हालांकि प्रवेश के मामले में इस बार भी बीएचयू के मुकाबले इविवि पीछे रह गया है लेकिन, इविवि में प्रवेश परीक्षा की बात करें तो अफसरों ने तय किया है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन पहले किया जाएगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी किसी निजी एजेंसी को सौंपी जाती है और जब तक एजेंसी का चयन नहीं हो जाता, तब तक विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं करता है। हालांकि परीक्षा समिति ने ब्रोशर आदि तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन परीक्षा के आयोजन के लिए एजेंसी का चयन अब तक नहीं हो सका है। एजेंसी के चयन के लिए पहले तकनीकी बिड और इसके बाद वित्तीय बिड होगी। इसमें से कम से कम 15 दिन का समय लगेगा। परीक्षा समिति के निदेशक प्रो. एचएस उपाध्याय का कहना है कि एजेंसी की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। एजेंसी के चयन के अतिरिक्त बाकी तैयारी की जा रही है।