{"_id":"5a83482f4f1c1b387b8b6552","slug":"101518553135-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल करेंगे आर्थोकॉन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल करेंगे आर्थोकॉन का उद्घाटन
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल करेंगे ऑर्थोकॉन का उद्घाटन
जुटेंगे देश-विदेश के 700 अस्थिरोग विशेषज्ञ
हड्डी रोग की नई उपचार विधियों की देंगे जानकारी
इलाहाबाद। एक दशक बाद संगमनगरी के अस्थिरोग विशेषज्ञों को यूपी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तीन दिनी सम्मेलन की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक 16 फरवरी को तीन बजे सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षागृह में होने वाले इस कार्यक्रम में देश विदेश के 700 से अधिक हड्डी रोग विशेषज्ञ उपचार की नई विधियों संबंधी जानकारियों का आदान प्रदान करेंगे।
यह जानकारी मंगलवार को ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता और सम्मेलन के चेयरमैन डॉ. केडी त्रिपाठी ने पत्रकारों को दी। चिकित्सकों ने बताया कि यह सम्मेलन ख्यातिलब्ध अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी गुप्ता और डॉ. एससी गौड़ की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर यहां उपलब्ध अस्थिरोग उपचार की सुविधाओं और नए शोधों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
डॉ. केडी त्रिपाठी ने बताया कि 17,18 फरवरी को होने वाली कांफ्रेंस में जोड़ प्रत्यारोपण, कंधे की सर्जरी, एड़ी और पंजे का इलाज समेत ट्रामा विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ, डॉ. अनुज गुप्ता और डॉ. त्रिभुवन सिंह ने बताया कि कांफ्रेंस में डॉ. माइकल किटिकर, डॉ. कपिल कुमार, आस्ट्रेलिया के डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. पीयूष उपाध्याय, डॉ. अनंत जौहरी, डॉ. दीपक चौधरी, स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार समेत अन्य चिकित्सकों की मौजूदगी रहेगी।