फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विपक्ष के निशाने पर सरकार

विपक्ष के निशाने पर सरकार

Tue, 13 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
विपक्ष के निशाने पर सरकार
विपक्ष के निशाने पर सरकार
विज्ञापन

0 दिलीप सरोज की निर्मम हत्या के विरोध में विपक्षी दलों का धरना-प्रदर्शन
0 प्रशासन को ज्ञापन साैंपकर पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दलित छात्र दिलीप कुमार की निर्मम हत्या तथा घटना के दो दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से प्रदेश सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है। नेताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और अपराध रोकने में सरकार को पूरी तरह से नाकाम बताया। सपा, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी समेत अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग की।
सपा के महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा तथा सुरक्षा दिए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवक्ता ऋचा सिंह, पूर्व विधायक हाजी परवेज, सविया मोहानी, रविंद्र यादव, ननकऊ यादव आदि शामिल रहे। आकिब जावेद, सै.मो.अस्करी, सुशांत चंद्रा, स्नेहहिल सिंह ने भी कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र की हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पुलिस उन्हें नियंत्रण में किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को चार सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा आदि की मांग की। प्रदर्शन करने वालाें में मुकुंद तिवारी,हसीब अहमद, सुशील कुमार पार्षद, नफीस अनवर, जिया उबैद आदि शामिल रहे। समाजसेवी तारिक सईद अज्जू ने भी पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग की। भारतीय मार्क्सवादी पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राज्य सचिव मंडल के सदस्य रवि मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर आई भाजपा सरकार में अपराधी ही बेखौफ हैं। जिला सचिव अखिल विकल्प ने कहा कि मौजूदा सरकार सामंती मानसिकता को बढ़ावा दे रही है। इसलिए मामूली विवाद में भी ऐसी वीभत्स घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की बैठक में इसे राजनैतिक जातीय विद्वेष की घटना बताई गई। सदस्यों ने दोषियों को सार्वजनिक दंड देने की मांग की। बैठक में कड़ेदीन, रामसागर, अनु सिंह आदि मौजूद रहे। एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने घटना की निंदा की तथा छात्रों के जुलूस और थाना के घेराव में शामिल होकर उनके आंदोलन को समर्थन किया। जुलूस में अध्यक्ष अजीत भाष्कर, चंद्र प्रकाश निगम, वीरेंद्र कुमार, रुपेंद्र नाथ आदि शामिल रहे। जुलूस और घेराव में सिद्धार्थ जायसवाल, सुनील राज पासी, प्रमोद भारतीया, वीके बगड़िया, नटवर लाल भारतीय आदि भी शामिल रहे। भारत की जनवादी नौजवान सभा की बैठक में मो.रिजवान, पृथ्वी पाल, राम लाल, सुधांशू मिश्रा आदि ने घटना की निंदा की। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन की बैठक में 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में इफ्तेखार अहमद, अफजाल मुजीब, मुजीबुर्रहमान, सरवत हुसैन आदि मौजूद रहे। भारत क्रांति रक्षक पार्टी के सुनील राज पासी, प्रमोद भारतीया, बीके बघाड़िया, अरुण विद्यार्थी आदि ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की गिरफ्तरी आदि की मांग की। प्रगतिशील समाज पार्टी की बैठक में दिलीप की हत्या के पीछे जातिगत राजनीति को कारण बताया गया। बैठक में सुनील कुशवाहा, रंजीत सिंह, समर बहादुर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
फूलपुर चुनाव से पहले गरमाई सियासत
0 फूलपुर लोकसभा चुनाव से पहले दलित छात्र दिलीप की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष इस मुद्दे को आगे तक ले जाने की तैयारी में है। कांग्रेस नेता पूर्व सांसद राम निहोर राकेश ने परिवार से मुलाकात की और डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा, सुरक्षा देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने 19 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन की घोषणा की। इसमें गुजरात के पाटेदार ने हार्दिक पटेल, दलित नेता विधायक जिग्नेश मेवाड़ी, अल्पेश ठाकोर आदि नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

000
भाजपा, अपना दल (एस) ने भी की निंदा
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी और सरकार में सहयोगी अपना दल (एस) के नेताओं ने भी घटना की निंदा की है और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर नाथ त्रिपाठी की अगुवाई में बैठक में घटना के लिए अफसरों को दोषी ठहराया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी। बैठक में अमरेश श्रीवास्तव, रोहित जायसवाल, अगम सिंह कुशवाहा,अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अपना दल (एस) की बैठक में प्रदेश महासचिव जितेंद्र प्रसाद सरोज ने इस घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज के माध्यम से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई जाएगी। बैठक में मोहित द्विवेदी, राजकुमार रावत, बबलू सरोज, ओमकार सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed