फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   योगी पर मुकदमा नहीं चलाएगी सरकार

योगी पर मुकदमा नहीं चलाएगी सरकार

Fri, 07 Jul 2017 08:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
योगी पर मुकदमा नहीं चलाएगी सरकार
इलाहाबाद। गोरखपुर जिले में 2007 में हुए दंगे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सरकार मुकदमा चलाने की इजाजत नहीं देगी। दंगों की सीडी में छेड़छाड़ होने से योगी के दंगे में शामिल होने पर संदेह है। इस आधार पर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ अभियोजन स्वीकृति नहीं देने का निर्णय लिया है। गोरखपुर दंगे की जांच सीबीआई से कराने और योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा चलाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को हलफनामा दाखिल कर यह जानकारी कोर्ट को दी। परवेज परवाज और अन्य की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति केपी सिंह की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता फरमान नकवी ने मुख्य सचिव के हलफनामे का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह की मांग की है, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने याचिका की सुनवाई 27 जुलाई नियत की है। इससे पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कोर्ट को चार मई 2017 को जानकारी दी थी कि गृहसचिव ने योगी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति देने का इंकार कर दिया है। इस पर कोर्ट ने याची को याचिका संशोधित करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि दंगे के साक्ष्य के तौर पर जो सीडी पेश की गई है, उसमें छेड़छाड़ की गई है जिससे योगी आदित्यनाथ की संलिप्तता संदिग्ध है। इस आधार पर अभियोजन स्वीकृति नहीं दी गई। याचिका पर 27 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed