फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आईएएस सौम्या का सम्मान

आईएएस सौम्या का सम्मान

Fri, 09 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
आईएएस सौम्या का सम्मान
इलाहाबाद। आईएएस में देश में चौथा स्थान हासिल करने वाली सौम्या पांडेय का बृहस्पतिवार को इलाहाबाद पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सीबीएसई की परीक्षा में विद्यालय के टॉपर्स विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में सौम्या ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र भी दिए। गीता के श्लोक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन्, मा कर्म फलहेतुर्भू मा ते संगोस्त्वकर्मणि’ का जिक्र करते हुए सौम्या ने कहा कि कर्म करना ही आप का अधिकार है फल में आप का कोई अधिकार नहीं है और आप का कर्म फल के लिए नहीं होना चाहिए। आप कर्म से दूर न हों। उन्होंने ‘वेद मंत्र उत्तिष्ठत् जाग्रत् प्राप्य वरान्निबोधत्’ का भी जिक्र किया। बताया कि स्वामी विवेकानंद ने भी कहा है कि उठो जागो और तब तक कर्म करो, जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए। कहा कि उन्हें इसी से प्रेरणा मिली। विद्यार्थी इससे प्रेरणा लेकर कार्य करें, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन


इसके पहले मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू एवं विशिष्ट अतिथि चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राम सेवक दुबे ने सौम्या का अभिनंदन किया। इसके साथ सीबीएसई परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में प्रो. हांगलू ने कहा कि सौम्या जैसे युवाओं पर देश का भविष्य निर्भर करता है। युवाओं को सौम्या से प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में मौजूद विद्यालय के चेयरमैन विजय नारायण पांडेय, प्रबंधक मधु पांडेय, निदेशक राजीव मिश्रा, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा, क्रिया योग संस्थान झूंसी की संचालक डॉ. राधा सत्यम ने सौम्या समेत मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


00 फोटो भी है 00

उठो जागो और तब तक कर्म करो जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए
इलाहाबाद पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोली आईएएस सौम्या
गीता, वेद के श्लोकों का किया जिक्र, सीबीएसई में सफल विद्यार्थियों को दिए मंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed