{"_id":"5d0e7b5c8ebc3e67cc6d5b88","slug":"100-attendance-in-pcs-j-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार को सजा मिली तो एक बरी क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार को सजा मिली तो एक बरी क्यों?
Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस-जे परीक्षा 2018 के इंटरव्यू में दूसरे दिन शनिवार को राम जन्मभूमि पर आतंकी हमले मामले में अभ्यर्थियों से सवाल किए गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि मामले में चार लोगों को सजा दी गई तो एक आरोपी को बरी क्यों किया गया। इसके अलावा भी कई ज्वलंत मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे गए। इंटरव्यू में अभ्यर्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।
विज्ञापन
इसके अलावा तमाम अभ्यर्थियों से तीन तलाक संबंधी विधेयक के बारे में भी पूछा गया। लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां की ओर से जया प्रदा पर की गई टिप्पणी के कारण भारत निर्वाचन आयोग ने आजम खां के खिलाफ जो कार्रवाई की थी, उसके बारे में भी एक अभ्यर्थी से पूछा गया। अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि आयोग ने जो कार्रवाई की, वह सही थी या नहीं? अभ्यर्थियों से यह भी पूछा गया कि अदालत की अवमानना क्या होती है?
विज्ञापन
साथ ही अभ्यर्थियों से अपील और रिवीजन के बीच अंतर स्पष्ट करने को कहा गया। वहीं, अचल संपत्ति के बारे में भी सवाल किया गया। सबरीमाला विवाद के बारे में भी सवाल हुए। इंटरव्यू के दूसरे दिन भी ज्यादातर सवाल विधि पर आधारित रहे। समसामयिक मुद्दों से जुड़े वही सवाल किए गए, जिन्हें लेकर विधिक कार्रवाई हो चुकी है या चल रही है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि शनिवार को इंटरव्यू के लिए तकरीबन 100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और सभी अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित रहे।
विज्ञापन