{"_id":"611d3b278ebc3e79ae06d834","slug":"10-thousand-rakhis-and-201-kg-sweets-sent-for-soldiers-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर सैनिकों के लिए भेजी गईं 10 हजार राखियां और 201 किलो मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर सैनिकों के लिए भेजी गईं 10 हजार राखियां और 201 किलो मिठाई
Wed, 18 Aug 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:23 PM IST
सार
- लायंस इंटरनेशनल की ओर से मनाया गया ‘रक्षा राखी संदेश’
विज्ञापन
राखियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लायंस इंटरनेशनल की ओर से ‘रक्षा राखी संदेश’ के अंतर्गत बुधवार को मंडलाध्यक्ष चैतन्य पांड्या के आह्वान पर बॉर्डर पर सैनिकों के लिए राखियां और मिठाइयां भेजी गईं। उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय पीके सिंह एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष कुंवर बीएम सिंह के नेतृत्व में सभी लायंस क्लब्स के सदस्यों की ओर से 201 किलो मिठाई एवं 10,000 राखियां एकत्र की गईं। इसमें लायंस गंगा के सदस्य राधेकांत शर्मा की बेटी दृष्टि शर्मा की ओर से बनाई गई चाकलेट और 101 राखियां भी शामिल थीं। इसे पूर्व मंडलाध्यक्ष मुकुंद लाल टंडन, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश काबरा एवं डीडीजी सतीश टंडन ने कर्नल मनीष एवं कर्नल करण को बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए सुपुर्द किया। मंडल पर्यावरण चेयरपर्सन इरा सेठी ने पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम केतहत सभी को पौधा भी बांटा।
जोन चेयरपर्सन की ओर से प्रतीकात्मक रूप में एक बड़ी राखी कर्नल मनीष और कर्नल करण को भेंट की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने लायंस की इस पहल की सराहना की। लायन बहनों ने सैनिक भाइयों को मिठाई खिलाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम में हिमांशु गुप्ता, जगमोहन अग्रवाल, वीरेंद्र जायसवाल, देवव्रत आर्य, पूर्णिमा सिंह, अनिल जायसवाल लाला भैया, रेखा जायसवाल, रागिनी सिंह, रीना जायसवाल, अनुरागिनी सिंह, प्रीति टंडन, डॉ. आरके सिंह, मुकेश अग्रवाल,अतुल महरोत्रा,राजन टंडन, डॉ. एसके शुक्ला,डॉ.आरकेएस चौहान, राजेंद्र गुप्ता, संजीव लोगानी, आभा सिंह, बाशू मन्ध्यान, इंदर मन्ध्यान, सुधा बहादुर, जया कुंदनानी, मिताली दत्ता, सीमा सिंह ,माला मिश्रा, प्रमिला सिंह, मंजूश्री सिंह आदि शामिल थीं।
मातृ स्नेह फाउंडेशन ने भी सैनिकों को भेजीं राखियां
मातृ स्नेह फाउंडेशन की ओर से भी सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए मिठाइयां एवं रक्षा सूत्र दिया गया। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संरक्षक नागेंद्र सिंह की देखरेख में हुए कार्यक्रम में सैनिकों के जज्बे को सलाम किया गया। वहीं कार्यक्रम में आर्मी बेस की ओर से कर्नल केपी मलिक, कर्नल एसके द्विवेदी, कमांडिंग ऑफिसर एवं सेना के जवान मौजूद थे।