{"_id":"5dae05298ebc3e939e471a91","slug":"10-students-of-allahabad-university-suspended-for-ragging-allahabad-news-ald258171950","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग के आरोप में इविवि के दस छात्र निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग के आरोप में इविवि के दस छात्र निलंबित
विज्ञापन

शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल मामले में इविवि प्रशासन ने की कार्रवाई
सभी को नोटिस जारी, अधीक्षक को सौंपी गई थी मामले की जांच
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल में रैगिंग के आरोप में बीएएलएलबी के 10 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 25 अक्तूबर को शाम चार से पांच बजे के बीच कुलानुशासक कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यह अपराध गंभीर श्रेणी आता हैं, इसलिए आरोपी छात्रों को तत्काल प्रभाव से इविवि से निलंबित किया जाता है। जिन्हें निलंबित किया गया है, उनमें बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र गौतम आनंद, अपूर्वाराज, अभिषेक कुमार तिवारी, तृतीय वर्ष के छात्र निर्भय सिंह, शिखर श्रीवास्तव, सुजीत कुमार अग्रहरि, अविनाश कुमार, चौथे वर्ष के छात्र वैभव आनंद और बीएएलएलबी पांचवें वर्ष के छात्र गोपाल नाथ कर्ना एवं राहुल वर्मा शामिल हैं।
बीएएलएलबी के सीनियर छात्रों पर आरोप है कि वे अपने जूनियरों को पूरी रात हॉस्टल के बाहर बैठाकर रखते हैं और उनके साथ अभद्रता एवं गाली-गलौजी करते हैं। जूनियर छात्रों ने इसकी शिकायत केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में की थी। साथ ही छात्रों के अभिभावकों ने चीफ प्रॉक्टर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने हॉस्टल में जूनियर छात्रों के साथ बैठक कर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए थे। मामले की जांच हॉस्टल के अधीक्षक का सौंपी गई थी। साथ ही चीफ प्रॉक्टर एवं डीएसडब्ल्यू ने हॉस्टल का औचक निरीक्षण भी किया था।