फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 lakhs robbery after broken lock at contractor home

प्रयागराज में ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर दस लाख की चोरी

Sun, 24 Mar 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क- अमर उजाला प्रयागराज
न्यूज डेस्क- अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs robbery after broken lock at contractor home
बेखौफ हुए चोर
 धूमनगंज के कसारी मसारी इलाके में एक ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तकरीबन दस लाख के गहने और नकदी पार कर दिया। 23 मार्च को जब ठेकेदार पहुंचे तो उन्होंने थाने में तहरीर दी। उधर हरवारा के साकेत नगर में भी एक घर से एक लाख रुपये गायब हो गए। इस मामले में नौकरानी पर शक जताते हुए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


आनंद पुरम कसारी मसारी के रहने वाले मान सिंह गिट्टी बालू के सप्लायर हैं। वह कुछ दिन पहले शादी में घर गए थे। 23 मार्च को वापस आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है। अंदर भी सभी कमरों के ताले टूटे हैं। आलमारी और बक्सों में रखे तकरीबन डेढ़ लाख नकद, साढ़े आठ लाख के जेवर और घर के पूरे बर्तन तथा अन्य सामान गायब थे। मान सिंह ने तहरीर दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

धूमनगंज के हरवारा साकेतनगर के रहने वाले दिनेश सोनकर ने पिछले 12 मार्च को घर में नौकरानी रखी थी।

उनका आरोप है कि नौकरानी ने धीरे धीरे करके एक लाख रुपये गायब कर दिए। उसे पकड़ा गया तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली लेकिन कहा कि पैसे खर्च हो गया। दिनेश ने इस मामले में उसके पति के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed