{"_id":"60ad1c3cc31a9a5ad5481f4c","slug":"10-lakh-extortion-sought-by-sending-sms-to-the-merchant-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को फोन पर एसएमएस भेजकर मांगी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को फोन पर एसएमएस भेजकर मांगी 10 लाख की रंगदारी
Tue, 25 May 2021 09:18 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 25 May 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
extortion message
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के राजापुर निवासी किताब कारोबारी अकील अहमद सिद्दीकी से फोन पर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई। रुपये न देने पर परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी दी गई। भुक्तभोगी ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
राजापुर निवासी अकील किताबों का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रात 10.45 बजे के करीब उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि सुबह तक हाईकोर्ट के पास आकर 10 लाख रुपये दे जाओ। ऐसा न करने पर परिवार के सदस्य को जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
मैसेज में उसकी कार का नंबर भी लिखा हुआ था। उन्होंने शरारत समझकर मैसेज को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन अगले दिन दोपहर में फिर उसी नंबर से धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि अब उसे 20 लाख रुपये देने होंगे। जिसके बाद भुक्तभोगी ने कैंट पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन