फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 lakh applications for TET in 12 days

टीईटी के लिए 12 दिन में 10 लाख आवेदन

Thu, 07 Sep 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Sep 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
10 lakh applications for TET in 12 days
file photo - फोटो : अमर उजाला
यूपी टीईटी-2017 के लिए 12 दिन के भीतर करीब 10 लाख आवेदन आ चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभी दो दिन शेष हैं। अनुमान है कि  यह संख्या 13 लाख के पार पहुंच सकती है। अभ्यर्थियों ने एनआईसी की वेबसाइट धीमी चलने की भी शिकायत की है। हालांकि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह ने ऐसी किसी समस्या से इंकार किया है। उनका कहना है कि पंजीकरण आठ सितंबर को शाम छह बजे तक कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अगस्त को शुरू हुई, जबकि ई-चालान के जरिए आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से प्रारंभ हुई। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ सितंबर को शाम छह बजे तक है, लेकिन छह सितंबर तक ही टीईटी के लिए पंजीकरण कराने वालों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई। पंजीकरण के बाद आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर और ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर को शाम छह बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की गलती हो जाती है तो उसके नियमानुसार संशोधन की प्रक्रिया 15 सितंबर को दोपहर में शुरू होकर 19 सितंबर को शाम छह बजे तक चलेगी। उधर, ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही शिकायतों के बीच सचिव डॉ. सिंह ने साफ कर दिया है कि टीईटी पंजीकरण की तिथि में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके लिए अभी दो दिन शेष हैं। इस अवधि में आसानी से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed