{"_id":"5f21a3698ebc3e63c87bd2d2","slug":"10-absent-in-apo-mains-city-desk-news-ald28227398","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीओ मुख्य परीक्षा में 10 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीओ मुख्य परीक्षा में 10 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
10 absent in APO mains
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा की सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा बुधवार को लोक सेवा आयोग के लखनऊ केंद्र पर हुई। पहले दिन सामान्य ज्ञान एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। पहले दिन की परीक्षा में पंजीकृत 258 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 249 एवं दूसरी पाली में 248 उपस्थित हुए। इस प्रकार 10 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे दिन 30 जुलाई को पहली पाली में क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर तथा दूसरी पाली में लॉ ऑफ इवीडेंस की परीक्षा होगी।
पीसीएस साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वालों के लिए नई तिथि
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा की ओर से चल रहे पीसीएस साक्षात्कार में कोरोना अथवा किसी दूसरे कारण से तय तिथि पर अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग की ओर से साक्षात्कार की नई तिथि जारी कर दी गई है। साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले 26 अभ्यर्थियों के लिए 11, 13, 14, 18, 25 अगस्त की तिथि साक्षात्कार के लिए आवंटित की गई है।