{"_id":"5e8e1d178ebc3e6fd22b35ae","slug":"10-10-guest-houses-to-be-acquired-in-every-tehsil-allahabad-news-ald2729064143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तहसील में अधिग्रहित किए जाएंगे 10-10 गेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तहसील में अधिग्रहित किए जाएंगे 10-10 गेस्ट हाउस
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्धों की संख्या बढ़ने पर तहसील स्तर पर क्वारंटीन करने की रणनीति बनाई गई है। हर तहसील में पंचायत भवन समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 10-10 गेस्ट हाउस भी चिह्नित करने के लिए कहा गया है, ताकि, जरूरत पड़ने पर उनमें भी संदिग्धों को रखा जा सके।
प्रयागराज से सटे जिलों वाराणसी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी आदि में भी कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें कोटावा स्थित अस्पताल में रखा गया है। इसके अलावा 14 मार्च के बाद जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 900 से अधिक है। वहीं हजारों लोग दूसरे प्रदेश तथा जिलों से आए हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोगों को गांव के आसपास के स्कूलों, सरकारी स्कूलों में क्वारंटीन किया गया है। मुश्किल यह कि विदेश से या बाहर से आने वालों की संख्या अब भी बढ़ रही है। बढ़ते खतरे को देखते हुए तहसील स्तर पर 10-10 गेस्ट हाउस भी चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। इनमें संदिग्धों को रखा जाएगा। ऐसे में गेस्ट हाउसों में मानक के अनुरूप अन्य तैयारी के लिए भी कहा गया है।
राहत : पॉजिटिव पाए गए इंडोनेशियाई नागरिक की तबीयत ठीक
कोटवा के लेवल-1 अस्पताल में रखे गए पॉजिटिव इंडोनेशियाई नागरिक की तबियत अब ठीक बताई जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार मिश्र का कहना है कि उसमें कोरोना संक्रमित होने के कोई भी लक्षण नहीं दिख रहे। इसके अलावा मुसाफिर खाना में उसके साथ रहने वाले अन्य 36 लोगों में भी इसके लक्षण नहीं दिख रहे। ऐसे में इनके माध्यम से संक्रमण फैलने का खतरा कम है।