फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.95 crore was grabbed by making a fake order of Railway Board Director, arrested

Fraud Case : रेलवे बोर्ड डायरेक्टर का फर्जी आदेश बनवाकर 1.95 करोड़ हड़पे, गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 12:41 AM IST
सार

यह रेलवे स्क्रैप के ठेके से संबंधित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाशिमपुर निवासी रजत अल्लापुर डॉट पुल के पास बुलेट एजेंसी चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि खुल्दाबाद निवासी अजहर अनीस उस्मानी उनका जानने वाला था।

विज्ञापन
1.95 crore was grabbed by making a fake order of Railway Board Director, arrested
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़ा ठगी का आरोपी अजहर उस्मानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जार्जटाउन में बुलेट एजेंसी संचालक रजत केशरवानी से 1.95 करोड़ की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि उसने डायरेक्टर, रेलवे बोर्ड का फर्जी आदेश दिखाकर उससे रुपये ऐंठे। यह रेलवे स्क्रैप के ठेके से संबंधित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाशिमपुर निवासी रजत अल्लापुर डॉट पुल के पास बुलेट एजेंसी चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि खुल्दाबाद निवासी अजहर अनीस उस्मानी उनका जानने वाला था। आरोप है कि रेलवे स्क्रैप का ठेका दिलाने की बात कहकर उसने उनसे 1.95 करोड़ रुपये तीन अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। 

विज्ञापन



इसके लिए उसने डायरेक्टर, रेलवे बोर्ड के जाली दस्तखत व मुहर लगा फर्जी आदेश भी दिखाया। धोखाधड़ी में कुछ अन्य लोग व महिला भी शामिल हैं। ठेका न मिलने पर वजह पूछने पर वह पहले तो आनाकानी करता रहा। फिर रुपये वापस मांगे गए तो कई बार जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। जार्जटाउन थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट की अनुमति से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

कई अन्य लोगों को लगाई है चपत
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने स्क्रैप के ठेके के नाम पर पहले भी कई लोगों से रकम ली है। वह मुनाफा देने की बात कहकर रकम लेता था और फिर कुछ समय बाद मुनाफे के साथ वापस भी कर देता था। हालांकि पिछले कुछ महीनों से वह लोगों से ली रकम वापस करने में आनाकानी करने लगा था। उसका शिकार होने वाले में शहर के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed