{"_id":"5c1e9d0fbdec2256e43d214d","slug":"1-82-lakhs-success-in-loco-pilot-technician-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोको पॉयलट, तक्नीशियन की परीक्षा में 1.97 लाख को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोको पॉयलट, तक्नीशियन की परीक्षा में 1.97 लाख को मिली सफलता
Sun, 23 Dec 2018 01:57 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
rrb
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तक्नीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए पहले चरण परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया गया है। आरआरबी प्रयागराज के अधीन पहले चरण में 1.97 लाख अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। अब ये सभी अभ्यर्थी 20 से 23 जनवरी के बीच आरआरबी की ओर से आयोजित द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। कुंभ मेले की वजह से आरआरबी ने प्रयागराज शहर में द्वितीय चरण की परीक्षा का केंद्र नहीं बनाया है। दूसरे चरण की भी भर्ती परीक्षा ऑन लाइन ही होगी।
देश भर में एएलपी और तक्नीशियन के 60 हजार पदों की भर्ती की परीक्षा नौ अगस्त 2018 से शुरू हुई थी जो चार सितंबर तक चली। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से यह परीक्षा यूपी, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश के 11 शहरों में करवाई गई। इस परीक्षा में 4.19 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 83309 को सफलता मिली, लेकिन पहले चरण की परीक्षा में पूछे गए तमाम सवालों के जवाब पर अभ्यर्थियों द्वारा की गई आपत्ति के बाद अब आरआरबी ने संशोधित रिजल्ट जारी किया है। इसमें 197784 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।
आरआरबी प्रयागराज के 7437 पदों के लिए ये अभ्यर्थी अब अगले वर्ष 20 जनवरी से 23 जनवरी के बीच आयोजित भर्ती परीक्षा में भाग लेंगे। दूसरे चरण की भी भर्ती परीक्षा ऑन लाइन होगी। इसके अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र दो भागों में आएगा। दूसरे चरण की परीक्षा पास करने के बाद एएलपी अभ्यर्थियों को साइको टेस्ट होगा, जबकि तक्नीशियन के विभिन्न पदों के दूसरे चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। खास बात यह कि कुंभ मेले के मद्देनजर आरआरबी द्वारा प्रयागराज शहर में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा रहा। परीक्षा कानपुर, लखनऊ, आगरा, मथुरा, झांसी, ग्वालियर, अलीगढ़, मुरादाबाद, देहरादून, रुड़की शहर में होगी। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक दूसरे चरण की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण के सफल अभ्यर्थियों का संशोधित रिजल्ट आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अपने यूजर आईडी से अभ्यर्थी परीक्षा में प्राप्त अपने अंक देख सकते हैं।