फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.75 crore copies will be ready for UP board exam tender issued for sewing

UPMSP : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार होंगी 1.75 करोड़ कॉपियां, सिलाई के लिए जारी किया गया टेंडर

Sun, 28 Aug 2022 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 09:20 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में कॉपियां तैयार की जानी है, सो इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। राजकीय मुद्रणालय की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की धागे से सिलाई का टेंडर जारी किया गया है।

विज्ञापन
1.75 crore copies will be ready for UP board exam tender issued for sewing
UP board - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022-23 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गईं है। इस बार परीक्षा के लिए 1.75 करोड़ कॉपियां तैयार की जाएंगी। राजकीय मुद्रणालय ने कॉपियों की सिलाई का टेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन



यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में कॉपियां तैयार की जानी है, सो इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। राजकीय मुद्रणालय की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की धागे से सिलाई का टेंडर जारी किया गया है। यह कार्य आउट सोर्सिंग के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन



मुद्रणालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार हाईस्कूल ‘अ’ की 16 पेजों वाली 70 लाख कॉपियों एवं हाईस्कूल ‘ब’ की 12 पेजों वालों 28 लाख कॉपियों और इंटरमीडिएट ‘अ’ की 32 पेजों वाली 59 लाख कॉपियों एवं इंटरमीडिएट ‘ब’ की 12 पेजों वाली 18 लाख कॉपियों की धागे से सिलाई की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed