{"_id":"5cc5fd5bbdec22078c36da30","slug":"1-5-lakhs-for-the-excavation-of-the-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉवर लगाने के बहाने ठगे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉवर लगाने के बहाने ठगे डेढ़ लाख
Mon, 29 Apr 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जालसाजों ने घर में टॉवर लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। भुक्तभोगी को जब इसका अहसास हुआ तब उन्होंने कर्नलगंज थाने में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। हंडिया निवासी धर्मेंद्र द्विवेदी कचहरी में अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल में एक मैसेज आया, जिसमें टॉवर लगवाने को लेकर ऑफर दिया गया था। उनके पास कॉल भी आई। राजी होने पर उनसे एनओसी एवं कांट्रैक्ट के नाम पर पैसे लिए गए। धर्मेंद्र ने उनके बताए खाते में यह रकम जमा कर दी। उसके बाद लाइसेंस के नाम पर भी उनसे पैसे मांगे गए। इस तरह जालसाजों ने करीब एक लाख रुपये अपने खाते में जमा करा ली। उसके बाद धर्मेंद्र के पास 45 लाख रुपये का चेक आया, लेकिन पैसे खाते में नहीं आए।
विज्ञापन
उन्होंने जब वजह पूछी तब एकांउट क्लीयर कराने के बहाने और भी रकम जमा कराई गई। इस तरह कुल डेढ़ लाख रुपये जमा कराने के बाद भी जब टॉवर का पता नहीं लगा और न पैसे का तब धर्मेंद्र को शक हुआ। उन्होंने पूछताछ शुरू की तब जालसाजों ने टालमटोल शुरू कर दी। पैसा वापस मांगने पर रकम भी नहीं लौटाई। इस पर धर्मेंद्र ने ओखला निवासी निशा गुप्ता, सुनील कुमार, संदीप सक्सेना, राहुल जैन, चांदनी बेगम एवं शिवम के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन