{"_id":"b2465abc-6ed9-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"allahabad-high-court-gets-its-new-chief-justice-shiva-kirti-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने शिवकीर्ति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने शिवकीर्ति सिंह
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिस शिवकीर्ति सिंह ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। जस्टिस सिंह अब तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। सुबह 10 बजे मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल बीएल जोशी ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सिंह ने 17 अक्टूबर 2012 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। 19 नवंबर 2012 को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश अमिताव लाला के अवकाश ग्रहण करने के बाद से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर रहे थे। जस्टिस शिवकीर्ति सिंह 29 दिसंबर 1998 को पटना हाईकोर्ट के जज बने।
विज्ञापन