फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Zuma will take five times in Ramzan, more than 16 hours will be Rosa

रमजान में पांच बार पडे़गा जुमा, 16 घंटे से ज्यादा वक्त का होगा रोजा

Sun, 13 May 2018 02:21 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 13 May 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
Zuma will take five times in Ramzan, more than 16 hours will be Rosa
रमजान को लेकर सूतफैनी तैयार करते कारीगर। - फोटो : Amar Ujala
इस बार रमजान महीने में अगर 30 रोजे हुए तो पांच बार जुमे की नमाज होगी, जिसमें एक जुमा अलविदा की नमाज भी होगी। रमजान में 16 घंटे 14 मिनट का सबसे लंबे वक्त का रोजा होगा। इस भीषण गर्मी में रोजेदार रोजे रखेंगे। 
विज्ञापन


उधर, रमजान में खरीदारी को लेकर रफ्ता-रफ्ता (धीरे-धीरे) बाजार गुलजार होने लगा है। रमजान का चांद अगर 16 मई को नजर आ जाता है, तो 17 मई को पहला रोजा होगा। ऐसे में दूसरा, नौवां, 16वां, 23वां व 30वां रोजा शुक्रवार को पड़ेगा। दिलचस्प यह है कि रोजा गुरुवार से शुरू होकर शुक्रवार को मुकम्मल हो जाएगा।
विज्ञापन


अक्ल-ओ-बालिग पर रोजा फर्ज
रमजान का महीना 11 महीनों से अफजल (उत्तम) होता है। इस महीने में एक सवाब (पुण्य) के बदले 70 गुना सवाब मिलता है। हर अक्ल-ओ-बालिग पर रोजा फर्ज है। इस महीने जकात देना भी हर साहिबे निसाब पर फर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद खालिद हमीद, शहर मुफ्ती

प्रशासन से लोेगों की मांगें
l मुस्लिम इलाकों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो।
l मस्जिद के आसपास की सड़क और नालियों की साफ-सफाई हो।
l नाला-नालियों में दवा छिड़काव हो, ताकि मच्छरों से रोजेदारों को राहते मिल सके।
l रमजान के 30 दिनों तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए।

खजूर, टोपियों की दुकानें सजीं, बाजार में चहल-पहल
बरकत, रहमत और मगफिरत वाला महीना रमजान को शुरू होने में भले ही चार-पांच दिन बचे हों, लेकिन शहर का बाजार धीरे-धीरे गुलजार होने लगा है। टोपी, खजूर, सिवईं, सूत फेनी से लेकर रमजान में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजों की बिक्री शुरू हो गई है। शुक्रवार को ऊपरकोट, रेलवे रोड, शमशाद मार्केट, सिविल लाइंस सहित अन्य मोहल्लों के बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा चहल-पहल रही। खजूर की तरह-तरह की वैराइटी बाजार में आ चुकी हैं। टोपियों और पापड़, चिप्स की दुकानें सज गई हैं। वहीं, इफ्तार व सहरी के वक्त दस्तारखान पर विशेष डबल रोटी बननी शुरू हो गई है। रमजान में विदेशी फल ने अपनी आमद दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed