फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Zuma goodbye today , the Corporation no waist

जुमा अलविदा आज, नगर निगम ने कसी कमर

Fri, 01 Jul 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Zuma goodbye today , the Corporation no waist
ईदगाह क्षेत्र में व्यवस्‍थाओं का जायजा लेते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
जुमा अलविदा के लिए नगर निगम ने पूरी तरह  से कमर कस ली है। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को शहर मुफ्ती से भेंट की और व्यवस्थाएं संबंधी आवश्यकताओं को जाना। शहर मुफ्ती ने नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है। नगर निगम ने खटीकान चौराहे से मसजिद तक गड्ढों का भराव कार्य पूरा करा लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों, पार्षद और मुसलिम बुद्धिजीवियों ने जुमा अलविदा की नमाज के लिए पेयजल आपूर्ति और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध नगर आयुक्त से किया है। जुमा अलविदा और ईद की नमाज के लिए नगर आयुक्त ने शहर मुफ्ती खालिद हमीद से भेंट की। नमाज की व्यवस्था के लिए सभी थानों में जाल और आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को थानों में उपलब्ध करा दिया गया है। नमाजियों की सहूलियत के लिए खटीकान चौराहे से जामा मसजिद रोड तक गड्ढों को भर दिया गया है। हाजी यासीन पेंटर ने कहा कि जामा मसजिद क्षेत्र में कुल जुमा अलविदा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम पेयजल आपूर्ति को सुबह और शाम में उपलब्ध कराएं। समाजसेवी गुलजार अहमद ने नगर आयुक्त को जामा मसजिद के अंदर ले जाकर इस मसजिद के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराया। साथ ही जामा मसजिद इलाके में नगर निगम द्वारा फॉगिंग कराए जाने की प्रशंसा की। पार्षद इरशाद फरीदी ने बताया कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन रमजान के पहले दिन से अब तक सफाई का काम बेहतर तरीके से किया। ईद पर भी पूरे शहर में ऐसी ही सफाई व्यवस्था करायी जाए। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त मसूद अहमद, महाप्रबंधक जल धीरज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार, सहायक अभियंता एसपी तिवारी, अवर अभियंता जल एनके कनौजिया, प्रकाश निरीक्षक गोपाल बाबू, स्वच्छता निरीक्षक अनिल, एसपी यादव, एहसन रब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed