फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Zafar Iqbal sparkled in Moscow Olympics

अलीगढ़ः मास्को ओलंपिक में जफर इकबाल ने बिखेरा था जलवा

Sun, 18 Jul 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Zafar Iqbal sparkled in Moscow Olympics
मास्को ओलंपिक में हॉकी के सेंटर फारवर्ड पद्मश्री जफर इकबाल ने अपने खेल का जलवा बिखेरा था और भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। पद्मश्री जफर इकबाल ने टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों को पूरे दम-खम के साथ खेलने की सलाह दी।
विज्ञापन

अलीगढ़ में वर्ष 1956 में जन्मे पद्मश्री जफर इकबाल के पिता स्व. प्रोफेसर मोहम्मद शहाबुद्दीन अहमद एएमयू के रसायन विभाग के शिक्षक व विभागाध्यक्ष रहे। जफर इकबाल ने मिंटो सर्किल एएमयू से स्कूली शिक्षा ली। उसके बाद उन्होंने एएमयू जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली। वर्ष 1980 में उन्होंने मास्को में ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 1984 में लॉस एंजिल्स, अमेरिका में ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में पद्मश्री जफर इकबाल भारतीय टीम का तिरंगा लेकर का सम्मान मिला। वह भारतीय हॉकी टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षक रहे। उनके प्रशिक्षण में भारतीय हॉकी टीम ने वर्ष 1984 में हिरोशिमा में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। पद्मश्री जफर इकबाल ने बताया कि तिरंगा लेकर चलना उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने के लिए खिलाड़ी पूरी जान लगा देंगे।
विज्ञापन

भारत के लिए यह कम गौरवान्वित करने वाली बात नहीं है कि इस वर्ष ओलंपिक के प्रतिस्पर्धात्मक मानकों को पूर्ण कर बड़ी टीम चयनित हुई। निसंदेह हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मजहर उल कमर, अध्यक्ष, जिला ओलंपिक एसोसिशन, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed