फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth who justified Pahalgam attack arrested

Aligarh News: पहलगाम हमले को सही ठहराने वाला युवक दबोचा, भेजा जेल

Sun, 11 May 2025 02:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 02:05 PM IST
सार

10 मई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक युवक राष्ट्र विरोधी वक्तव्य देते दिख रहा है। पुलिस ने युवक को दबोच लिया।

विज्ञापन
Youth who justified Pahalgam attack arrested
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के मडराक पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले को सही ठहराते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसे 10 मई को जेल भेज दिया गया। हालांकि उसने यह वीडियो दिल्ली में बनाया था।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 10 मई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक युवक राष्ट्र विरोधी वक्तव्य देते दिख रहा है। युवक कह रहा है कि हमने 30 मारे। उन्होंने कितना मारा? उसने भारतीय सेना द्वारा किए गए हमले को गलत बताया। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की। वीडियो में वह माफी भी मांगते दिखा।
विज्ञापन


शुरुआत में वीडियो दिल्ली का बताया गया, लेकिन मामले में मडराक के अलीपुर के वरुण कुमार शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोपी की पहचान मडराक क्षेत्र के गांव घासीपुर निवासी अनस पुत्र ताजू उर्फ ताजुद्दीन के रूप में की। इसी आधार पर आरोपी को मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। सीओ इगलास महेश कुमार के अनुसार आरोपी को उसके घर से दबोच लिया गया। वह दिल्ली में दिल्ली में नौकरी करता है। उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed