{"_id":"67dab9a6dff7510f62055d2b","slug":"youth-was-rescued-from-nagaland-within-four-hours-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चार घंटे के अंदर नगालैंड से युवक को छुड़वाया, फिरौती के लिए था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चार घंटे के अंदर नगालैंड से युवक को छुड़वाया, फिरौती के लिए था अपहरण
Wed, 19 Mar 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:03 PM IST
सार
एसपी ग्रामीण ने नगालैंड पुलिस से संपर्क किया। नगालैंड पुलिस ने टीमें गठित कर मोबाइल की लोकेशन निकाली। नगालैंड पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को चार घंटे के अन्दर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन
अलीगढ़ और नगालैंड पुलिस ने युवक को छुड़वाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
18 मार्च को जनसुनवाई में एक महिला ने एसपी ग्रामीण अमृत जैन का अपने पति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि पति के मोबाइल फोन से कॉल आया कि कुछ हथियार बन्द युवकों ने उसके पति को नगालैंड में कहीं पर बन्धक बना लिया है। फिरौती के रूप में कुछ लाख रुपयों की मांग कर रहे हैं और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी ग्रामीण ने नगालैंड पुलिस से संपर्क किया। नगालैंड पुलिस ने टीमें गठित कर मोबाइल की लोकेशन निकाली। बंधक व्यक्ति की लोकेशन दीमापुर मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया। नगालैंड पुलिस ने पीड़िता एवं अलीगढ़ पुलिस से समन्वय करते हुए अपहृत व्यक्ति को चार घंटे के अन्दर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन