{"_id":"674102feaed7f8458d037464","slug":"youth-riding-tractor-dies-due-to-collision-with-truck-aligarh-news-c-2-1-ali1010-539451-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 23 Nov 2024 03:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:47 AM IST
सार
सुरजीत कछला गंगा घाट से ट्रैक्टर में बालू भरकर अपने गांव लौट रहे थे। एक ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना पाली मुकीमपुर के गांव बबरौतिया निवासी 26 वर्षीय सुरजीत पुत्र कालीचरन की कासगंज में सड़क हादसे मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सुरजीत कछला गंगा घाट से ट्रैक्टर में बालू भरकर अपने गांव लौट रहे थे। थाना ढोलना के गांव तैयबपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर परिजन पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और दो पुत्रियों को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन