फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth returning from marriage dies in accident

Aligarh News: शादी से लौट रहे युवकों की दुर्घटना में मौत, गेस्ट हाउस के बाहर खड़े कर रहे थे वाहन का इंतजार

Fri, 27 Jan 2023 10:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 10:12 PM IST
सार

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास पर दो युवक शादी से लौट रहे थे। वाहन के इंतजार में खड़े हुए थे, तभी ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Youth returning from marriage dies in accident
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास पर बुधवार रात वाहन के इंतजार में खड़े दो युवकों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह से निकलकर घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सारसौल ब्राह्मण नगला का 35 वर्षीय रोहित व उसका पड़ोसी 23 वर्षीय राजा खैर बाईपास पर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते में वे गेस्ट हाउस के बाहर किसी वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी वहां से गुजरते ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इसके बाद रात का फायदा उठाते हुए चालक ट्रक को लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


मृतक रोहित अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चे नित्या व हनी को बिलखते छोड़ गया है, जबकि राजा अभी अविवाहित था। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर के छतारी में बुधवार को दुर्घटना में जख्मी दो लोगों की यहां मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बताया गया है कि छतारी शेखपुर का 42 वर्षीय ऋषिपाल, 35 वर्षीय पड़ोसी हरेंद्र सिंह संग चौंड़ेरे माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। तभी दोनों को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। दोनों को यहां मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवारों को सौंपे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed