फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth made short film won two international awards

युवाओं की बनायी शार्ट फिल्म ने दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीते

Sun, 30 May 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth made short film won two international awards
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई एक फिल्म ने एक साथ दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किए हैं। जूही और जमाल नाम की यह फिल्म कई इंटरनेशनल फेस्टिवल में भेजी गई थी।
विज्ञापन

इस शॉर्ट फिल्म ने टैगोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विमेंस फिल्म कैटेगरी में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड हासिल किया है।
विज्ञापन

जूही और जमाल का निर्माण ड्रीम्स स्लेव एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इसका निर्देशन अलीगढ़ के रहने वाले साहिल सिंह ने किया है। यह फिल्म अब तक छह फिल्म समारोह में शिरकत कर चुकी हैं। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का फिल्मसाज 2019, दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फिल्म फेस्टिवल 2020, कोलकाता शॉर्ट्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2020, छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय शार्ट फिल्म फेस्टिवल 2021 पूणे , टैगोर अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2021 शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल और सन ऑफ़ द ईस्ट अवार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू ड्रामा क्लब की पूर्व सचिव और जनसंचार की छात्रा रहीं रजिया खानम कहती हैं कि फिल्म में जमाल की मुख्य भूमिका खुद सलिल सिंह ने निभाई है। साथ में मोनिका चौधरी, सहायक किरदारों में प्रशांत राज, आस्था शर्मा, फराज रिजवी, कप्तान भारती और राहुल कुमार हैं।

फिल्म को संबित मिश्रा अलीगढ़ में शूट किया है।
बेसहारा मासूम बच्ची की है कहानी
जूही और जमाल की कहानी एक 6 महीने की मासूम बच्ची के इर्द गिर्द घूमती है जिसको उसके माँ बाप ने बेसहारा छोड़ दिया था। यह इत्तेफाक से जमाल को मिल जाती है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है। इस फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ में ही 2019 में पूरी हुई और इसके बाद से इसे फिल्म समारोह में भेजना शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed