फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth injured in bike collision

Aligarh News: बाइकों की सामने से भिड़ंत में युवक घायल

Tue, 04 Jun 2024 04:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in bike collision
सोमवार की शाम रामघाट रोड स्थित गांव बरौठा के निकट दो बाइकों की सामने से टक्कर हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



हरदुआगंज देहात के मजरा ढसन्ना निवासी अजय पुत्र नेम सिंह सोमवार शाम बाइक से साधु आश्रम जा रहे थे। बरौठा गांव के निकट फौजी ढाबा के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन




इस पर बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसा होते ही दूसरा बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग निकला। बताते हैं कि दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed