फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth from Bihar died under suspicious circumstances

एएमयू में पढ़ने का रह गया सपना: प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था बिहार का युवक, हुई संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 21 Oct 2024 09:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 09:04 PM IST
सार

कमरे से बदबू उठने पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। जिस पर पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। युवक के मुंह से बदबू आ रही थी। इससे संभावना है कि उसने किसी तरह के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है।

विज्ञापन
Youth from Bihar died under suspicious circumstances
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बदरबाग में एक किराये के मकान में रह रहे व एएमयू में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे बिहार के एक युवक का शव कमरे में पड़ा मिला। बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी पुलिस को सूचना दी थी । 

विज्ञापन


सिविल लाइंस के थाना प्रभारी रितेश कुमार के अनुसार बदरबाग में बिहार के जनपद कटिहार के थाना आबादपुर के लगबा निवासी 19 वर्षीय अहमद हुसैन एएमयू में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बदरबाग इलाके में एक मकान के छोटे से कमरे में किराये पर रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार युवक 19 अक्टूबर से कमरे से बाहर नहीं निकला था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कमरे से बदबू उठने पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। जिस पर पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। युवक के मुंह से बदबू आ रही थी। इससे संभावना है कि उसने किसी तरह के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन  के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed