{"_id":"650bd6c369ee2170bd051a4e","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-in-laws-house-aligarh-news-c-2-1-ali1010-216621-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Thu, 21 Sep 2023 11:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचे युवक की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार को उपचार के दौरान अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
18 सितंबर को मानपुर खुर्द निवासी 23 वर्षीय चर्चित कुमार पुत्र रूद्र सिंह अपनी ससुराल सासनी के गांव नगला फतेला में अपनी पत्नी पल्लवी को बुलाने गए थे। बुधवार की सुबह पेट दर्द की शिकायत पर गंभीर हालत में ससुराल वाले उन्हें अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान चर्चित कुमार की मौत हो गई।
सूचना पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के अनुसार घटना थाना सासनी से संबंधित है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। संवाद