{"_id":"6632a6714206dce8440fb087","slug":"youth-dies-two-injured-in-collision-between-bikes-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101095-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल, परिवार में छाया मातम
Thu, 02 May 2024 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 02 May 2024 02:00 AM IST
सार
दो युवक बाइक से गिजरौली जा रहे थे तभी गांव मोहसनपुर के निकट सामने से आ रहे बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक विकास
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव मोहसनपुर के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर के गांव गिजरौली निवासी विकास कुमार (21) पुत्र अतवीर सिंह मजदूरी करते थे। गांव के कुमरपाल मथुरा में पढ़ते हैं। 1 मई को कुमरपाल मथुरा से अतरौली पहुंचे। गांव जाने के लिए विकास को बाइक लेकर अतरौली बुला लिया।
विज्ञापन
दोनों लोग बाइक से गिजरौली जा रहे थे तभी गांव मोहसनपुर के निकट सामने से आ रहे बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुमरपाल व दूसरी बाइक पर मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन