{"_id":"66428f1a60106b71c6093aa4","slug":"youth-dies-during-treatment-in-road-accident-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101353-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल, 14 माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल, 14 माह पहले हुई थी शादी
Tue, 14 May 2024 03:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:37 AM IST
सार
ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक की 14 माह पूर्व ही शादी हुई थी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
कोतवाली के गांव विचौला निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी रोहिताश सारस्वत पुत्र रामवीर सारस्वत गभाना की सीमेंट फैक्टरी में सुपरवाइजर था। 9 मई को बाइक से घर लौट रहा था। शाम पौने आठ बजे के करीब जारौठ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
10 मई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई रिंकू शर्मा की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक पंकज उर्फ पिंकी पुत्र लाखन सिंह पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मृतक की 14 माह पूर्व ही शादी हुई थी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन